Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 10:43:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 10:43:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खंड बिरनों के ग्राम पंचायत पिरथीपुर (अराजी ओड़ासन) प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खंड बिरनों के ग्राम पंचायत पिरथीपुर (अराजी ओड़ासन) प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। क्रार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी किया गया। 


जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव स्तर पर नियमित रूप से भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची को ग्रामीणवासीयों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी राजन राय द्वारा किया गया।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव, जिला विकास अधिकारी राजन राय, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।