Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अवैध पत्थर परिवहन पर नगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 10:31:39 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 10:31:39 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20.07 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध रेत एवं पत्थर उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पारसा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई, जिसमें पत्थर भरे हुए पाए गए। चालक से खनिज परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत बीएनएस, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. सुखदेव चौहान, उनि. सोबरन सिंह यादव, प्रधान आरक्षक मधुराज, प्रीतम, आरक्षक सुनील एवं गोविंद भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Related News

मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर चंबल में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

उत्तर प्रदेश: पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और न्यायालयी कार्यों में देरी से आम नागरिक परेशान

उत्तर प्रदेश: नेहा नर्सिंग होम का ऑपरेशन थियेटर सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ हादसे के बाद फर्रुखाबद प्रशासन का बड़ा एक्शन, विशाल मेगा मार्ट, वी-मार्ट समेत तीन कोचिंग-कंप्यूटर सेंटर सील

मध्य प्रदेश: थड़ोद में अधूरा नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, 20 दिन से निर्माण कार्य बंद

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश


Featured News