-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बसपा का बढ़ता जनाधार, अयोध्या में दर्जनों साथियों ने थामा बहुजन समाज पार्टी का दामन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांगठनिक विस्तार और कारवां को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब धार्मिक और राजनैतिक नगरी अयोध्या में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आज दिनांक 25 जून 2026 को अयोध्या स्थित निजी आवास पर आयोजित एक विशेष सांगठनिक बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान संपन्न हुआ
विस्तार
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांगठनिक विस्तार और कारवां को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब धार्मिक और राजनैतिक नगरी अयोध्या में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आज दिनांक 25 जून 2026 को अयोध्या स्थित निजी आवास पर आयोजित एक विशेष सांगठनिक बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान संपन्न हुआ यह पूरा कार्यक्रम जनपद अयोध्या के सम्मानित वरिष्ठ साथी श्री वंशराज पाल जी एवं श्री मनतराम जी (प्रधान) की संयुक्त अगुवाई में आयोजित किया गया, जिनके नेतृत्व में दर्जनों साथियों ने बसपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। इस गरिमामयी अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रमुख चेहरों—श्री दीपांशु जी, सूफियान जी, मोहम्मद कलाम जी, मोहम्मद मुस्लिम जी, मोहम्मद रिहान जी एवं मोहम्मद चांद हुसैन जी सहित अनेक साथियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी की सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीतियों और बसपा की विचारधारा में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की सभी नवागंतुक साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए समाज की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल हुए सभी सम्मानित साथियों का बहुजन समाज पार्टी परिवार में माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ साथियों ने आशा व्यक्त की कि ये सभी नए साथी बहुजन समाज के मान-सम्मान, सामाजिक न्याय, हक-अधिकारों की रक्षा और आपसी भाईचारे के मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, भक्तों ने लिया प्रसाद का आनंद
गुजरात: नशामुक्त समाज के लिए तापी पुलिस का जागरूकता अभियान, SOG टीम गांव-गांव पहुंचा रही संदेश
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के कद्दावर नेता नवाब सिंह नागर को भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बड़ी कमान
