-
☰
No image found.
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में नए विभागाध्यक्ष नियुक्त,डॉ. सुनील दुबे और डॉ. पियूष मणि त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: मगध विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई टी.एस. कॉलेज हिसुआ में हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पवन कुमार शर्मा ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक सह
विस्तार
बिहार: मगध विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई टी.एस. कॉलेज हिसुआ में हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पवन कुमार शर्मा ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक सह एनसीसी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार दुबे को हिंदी विभाग का विभागाध्यक्ष तथा राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पियूष मणि त्रिपाठी को राजनीति विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया। बताया गया कि मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश पासवान का प्रतिनियुक्ति राजकीय डिग्री महाविद्यालय, काशीचक तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. परमानंद राम का प्रतिनियुक्ति राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बथानी में किए जाने के बाद यह नई नियुक्तियां की गई हैं। प्राचार्य प्रो. पवन कुमार शर्मा ने दोनों नव-नियुक्त विभागाध्यक्षों को बधाई देते हुए छात्रहित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। नियुक्ति के बाद महाविद्यालय के वितेक्षक डॉ. स्वर्गेश कुमार, वरीय शिक्षक डॉ. भोला शंकर कुमार सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दोनों विभागाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों शिक्षकों के नेतृत्व में संबंधित विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, भक्तों ने लिया प्रसाद का आनंद
गुजरात: नशामुक्त समाज के लिए तापी पुलिस का जागरूकता अभियान, SOG टीम गांव-गांव पहुंचा रही संदेश
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के कद्दावर नेता नवाब सिंह नागर को भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बड़ी कमान
