-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में जनहित के मुद्दे उठे, भरत तिवारी एनकाउंटर व कोचिंग अग्निकांड की निष्पक्ष जांच की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद की बैठक में उठी जनहित की आवाज, भरत तिवारी एनकाउंटर एवं कोचिंग अग्निकांड की निष्पक्ष जांच की मांग
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा म
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद की बैठक में उठी जनहित की आवाज, भरत तिवारी एनकाउंटर एवं कोचिंग अग्निकांड की निष्पक्ष जांच की मांग बैठक में लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने के कारण हुई छात्रों की दुखद मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जो छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा ग्रहण करने गए थे, उनका इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत हृदय विदारक घटना है। इस दुर्घटना से उनके परिवारों को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उससे पूरा जनमानस दुखी है। ब्राह्मण महासभा ने मांग की कि प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए। सभी संस्थानों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाए। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में कम से कम दो सुरक्षित मार्ग होने चाहिए, आपातकालीन निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए तथा ऐसे ताले या व्यवस्थाएं नहीं होनी चाहिए जिनके कारण दुर्घटना के समय बाहर निकलना मुश्किल हो जाए। साथ ही पर्याप्त संख्या में अग्निशमन उपकरण लगाए जाएं। महासभा ने यह भी कहा कि कोचिंग संस्थान चौड़े मार्गों पर स्थापित किए जाएं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में अग्निशमन वाहन एवं राहत दल आसानी से पहुंच सकें। संकरे रास्तों में बने संस्थानों में दुर्घटना के समय बड़ी कठिनाई उत्पन्न होती है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद की एक आवश्यक बैठक चामुंडा ब्रह्मदेव सिद्ध मंदिर के सम्मुख आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में भरत तिवारी की एनकाउंटर में हुई मृत्यु के संबंध में गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार भरत तिवारी जनता की आवाज उठाने का कार्य कर रहे थे। उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद या लड़ाई-झगड़ा नहीं था। वह समाज के उन्नयन एवं विकास की बात करते थे। ऐसी स्थिति में उनके एनकाउंटर की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है, जिससे सच्चाई सामने आ सके और दूध का दूध तथा पानी का पानी हो सके।
बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद के डॉक्टर प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, विमलेंद्र शर्मा विमल, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राम प्रकाश शर्मा, महेश चंद शर्मा, अवधेश पाठक, मयंक शर्मा, सचिन शंखधर 'सोनू', अभिषेक चतुर्वेदी, राधेश्याम शर्मा रजत वशिष्ठ एड. पीयूष शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में भरत तिवारी एवं लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
