-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यातायात पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ अटैची बैग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चंदौसी चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला को उसका खोया हुआ अटैची बैग सकुशल वापस मिल गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चंदौसी चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला को उसका खोया हुआ अटैची बैग सकुशल वापस मिल गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की। जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 को चंदौसी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और होमगार्ड जवान अर्जुन सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान लता पत्नी रंजीत निवासी नूरिया सराय संभल वहां पहुंचीं और रोते हुए बताया कि वह मुरादाबाद की ओर से एक सफेद ऑटो रिक्शा में आई थीं। चंदौसी चौराहे पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका अटैची बैग ऑटो में ही छूट गया है। महिला ने बताया कि बैग में शादी से संबंधित कीमती सामान रखा हुआ था। महिला की परेशानी देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थिति को देखते हुए हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने महिला को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनका बैग जल्द तलाश लिया जाएगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित ऑटो रिक्शा की तलाश शुरू की और संभल बाजार क्षेत्र से ऑटो को ढूंढ निकाला। ऑटो को चंदौसी चौराहे पर लाकर महिला का अटैची बैग मय सामान के सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर महिला ने यातायात पुलिसकर्मियों का आभार जताया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की जमकर प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
