-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज सोसायटियों में तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज सोसायटियों में तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा की चर्चित जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके कंधे की हड्डी टूट गई। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 4 साल 4 महीने की बच्ची रहमा अपने घर के सामने खुले क्षेत्र में खेल रही थी। इसी दौरान सोसाइटी के अंदर तेज गति से गुजर रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को संभाला और परिजनों की मदद से उसे नजदीकी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा किए गए सीटी स्कैन और एक्स-रे में राहत की बात यह रही कि बच्ची के सिर में कोई आंतरिक चोट या ब्लीडिंग नहीं पाई गई। हालांकि सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर सूजन और चोट आई है। वहीं एक्स-रे रिपोर्ट में दाहिने कंधे की कॉलर बोन (हंसली की हड्डी) टूटने की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के अनुसार हड्डी अपनी जगह से खिसक गई है और बच्ची का इलाज जारी है। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि हाईराइज सोसायटियों के अंदर वाहन चालक तय गति सीमा का पालन नहीं करते और अंदरूनी सड़कों पर भी लापरवाही से वाहन दौड़ाते हैं। निवासियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था और स्पीड कंट्रोल केवल दिखावा बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरडब्ल्यूए और प्रशासन से मांग की है कि सोसाइटी के अंदर ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
