-
☰
No image found.
Forcible Abduction of a Youth: युवक को कुछ बदमाशों ने किया अगवा, परिजनों से मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: दिल्ली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ एक युवक को कुछ बदमाशों ने अगवा किया और फिर परिजनों से डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांग करने लगे।
विस्तार
राजस्थान: दिल्ली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ एक युवक को कुछ बदमाशों ने अगवा किया और फिर परिजनों से डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांग करने लगे। पुलिस नें पीड़ित युवक को राजस्थान के चूरू जिले से छुड़ाकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं और साथ ही अवैध हथियार और गाड़ियों सहित अन्य चीज़ें भी ज़ब्त की गई हैं। चलिए इस घटना को गहराई से समझते हैं। परिजनों से मांगी फिरौती बताया जा रहा हैं की दिल्ली के रहने वाले एक युवक को कुछ बदमाशों नें जबरन अगवा कर लिया था। पीड़ित युवक को तारानगर उपखंड क्षेत्र की भालेरी थाना पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से अवैध हथियार, दो थार, फ़र्ज़ी नंबर प्लेट और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ हैं की आरोपी अनिल कुमार और राजवीर ने दिल्ली के निवासी राघव ओबराय को अगवा कर उसके परिजनों से डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांगी थी। चूरू जिले के भालेरी क्षेत्र में ग्रामीण लोगों ने पुलिस को सुचना दी की कुछ बदमाश हथियार लिए घूम रहें हैं और जांच में पुलिस के मुक़दमे पर गुलाबसिंह उर्फ गुलाबो, सुखबीर उर्फ टोनी और जयप्रकाश उर्फ जेपी को हिरासत में लिया हैं। आरोपियों के नेटवर्क की जांच-पड़ताल जांच पड़ताल में बंधी युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया और आरोपियों से पूछताछ कर पता चला की उन्होंने दिल्ली के रहने वाले राघव ओबराय का अपहरण कर उसके परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपए देने का दबाव बनाया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनके संगठनो और साजिशों के खिलाफ पुलिस की जांच-पड़ताल जारी हैं और इस पर करवाई सहित जांच अभियान भी चालू हैं। एसपी निश्चय प्रसाद ने कहा की आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
