Contact for Advertisement 9650503773


Father Kills His Own Daughter: पिता पर 13 दिन की बेटी की हत्या का लगा आरोप, दूसरी बेटी होने से था नाराज

- Photo by : NCR SAMACHAR

कर्नाटक  Published by: Shubhi Shikha Nayal , कर्नाटक  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 24/07/2026 01:04:50 pm Share:
  • कर्नाटक
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 24/07/2026 01:04:50 pm
Share:

संक्षेप

कर्नाटक: चिकबल्लापुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी 13 दिन की नवजात बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। 

विस्तार

कर्नाटक: चिकबल्लापुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी 13 दिन की नवजात बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दूसरी बेटी के जन्म से कथित तौर पर नाराज था। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानी के टैंक में फेंकने का आरोप

जांच में सामने आया हैं की आरोपी ने कथित रूप से घर में बने पानी के टैंक में अपनी नवजात बच्ची को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन कुछ समय बाद बच्ची को टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इमरान की पहले से एक चार साल की बेटी है। 13 दिन पहले उसकी पत्नी मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। आरोप है की दूसरी बार भी बेटी होने से इमरान खुश नहीं था और इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ में काबुल किया जुर्म 

पुलिस के अनुसार, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। बच्ची के गायब होने के बाद घर में तलाश अफरा तफरी मच गई। आरोपी भी परिवार के साथ बच्ची को ढूंढने में शामिल रहा और बाद में उसने दावा किया की बच्ची पानी के टैंक में मिली है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। शुरुआत में इसे हादसा बताया जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है की पूछताछ के दौरान इमरान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।