Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: Vav–Tharad जिले में पीएम मोदी के दौरे की चर्चाएँ हुई तेज़

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Hetusinh ridmelsinh chauhan , Date: 11/03/2026 02:07:12 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Hetusinh ridmelsinh chauhan ,
  • Date:
  • 11/03/2026 02:07:12 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: गुजरात में होने वाली स्थानीय स्वराज्य की चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होती दिखाई दे रही हैं।

विस्तार

गुजरात: गुजरात में होने वाली स्थानीय स्वराज्य की चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जल्द ही गुजरात के दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम नए बने Vav–Tharad जिले में आयोजित हो सकता है। यहाँ विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा वाव–थराद क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी जनसभा भी आयोजित हो सकती है। स्थानीय स्वराज्य चुनाव से पहले इस दौरे को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इस कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।


Featured News