Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी बैरिकेडिंग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rahul , Date: 11/03/2026 03:34:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Rahul ,
  • Date:
  • 11/03/2026 03:34:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  प्रस्तावित आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा और डबरा में होने वाली ओबीसी महासभा के कार्यक्रम पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ग्वालियर पुलिस ने जिले की सीमा सिंध नदी पर भारी पुलिस बल तैनात करते हुए

विस्तार

मध्य प्रदेश:  प्रस्तावित आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा और डबरा में होने वाली ओबीसी महासभा के कार्यक्रम पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ग्वालियर पुलिस ने जिले की सीमा सिंध नदी पर भारी पुलिस बल तैनात करते हुए चांदपुर तिराहे पर बैरिकेटिंग की है, ग्वालियर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के नेतृत्व में चांदपुर तिराहे पर पुलिस ने किलाबंदी करते हुए, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है, बड़ी संख्या में आजाद समाज 

पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के डबरा और ग्वालियर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही रैली के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल इलाके में लगातार गश्त कर रहा है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी तरह की सभा या भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई।