Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बिलाहरी खुर्द में दिनदहाड़े अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Rahul , Date: 11/03/2026 03:37:50 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Rahul ,
  • Date:
  • 11/03/2026 03:37:50 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ोनी क्षेत्र के ग्राम बिलाहरी खुर्द में खनन माफिया खुलेआम दिनदहाड़े जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लगाकर मुरम (मिट्टी) का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। हैरानी

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ोनी क्षेत्र के ग्राम बिलाहरी खुर्द में खनन माफिया खुलेआम दिनदहाड़े जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लगाकर मुरम (मिट्टी) का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और खनिज विभाग की कार्रवाई अब तक शून्य नजर आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आसपास की जमीनों और पहाड़ियों से लगातार मुरम निकाली जा रही है। भारी मशीनों से की जा रही 

खुदाई से खेतों की संरचना खराब हो रही है और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके बावजूद खनन माफिया बिना किसी डर के दिन में ही जेसीबी चलाकर ट्रैक्टरों में मुरम भरकर ले जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दिन के उजाले में यह अवैध खनन हो रहा है तो खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लग रही? ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने से बचते नजर आते हैं।