Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Kanta Kumar , Date: 11/03/2026 04:18:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kanta Kumar ,
  • Date:
  • 11/03/2026 04:18:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  ग्राम मुकाम स्थित पंचायत घर में आज धनगर समाज की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र हरी प्रताप सिंह 'धनगर' ने की। इस दौरान क्षेत्रीय

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  ग्राम मुकाम स्थित पंचायत घर में आज धनगर समाज की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र हरी प्रताप सिंह 'धनगर' ने की। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल यश चौहान को समाज के बीच बुलाकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं पर कड़ा ऐतराज जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए गजेंद्र धनगर ने कहा कि "उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 24 जनवरी 2019 को स्पष्ट शासनादेश जारी किया गया था कि धनगर जाति (अनुसूचित जाति, क्रम संख्या-27) को प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं। इसके बावजूद तहसील स्तर पर लेखपाल और कानूनगो द्वारा पात्र व्यक्तियों की फाइलों पर गलत रिपोर्ट लगाकर उन्हें निरस्त किया जा रहा है, जो कि सीधे तौर पर शासनादेश का उल्लंघन और समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने लेखपाल को ऐतिहासिक साक्ष्य और विभिन्न न्यायालयों के आदेशों की प्रतियां सौंपते हुए मांग की कि मुकाम और आसपास के क्षेत्रों के धनगर समाज के लंबित आवेदनों पर तत्काल सकारात्मक आख्या (Report) लगाई जाए। गजेंद्र धनगर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि "यदि एक सप्ताह के भीतर समाज के युवाओं के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए, तो हजारों की संख्या में समाज के लोग तहसील धामपुर का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। बैठक में मुख्य रूप से लेखपाल यश चौहान, जिला अध्यक्ष बिजनौर राष्ट्रीय समाज पार्टी गजेंद्र हरी प्रताप सिंह धनगर के साथ मौजूद विकास कुमार, राजकुमार, प्रशांत कुमार जितेंद्र सिंह,एवं भारी संख्या में समाज के युवा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।