-
☰
उत्तर प्रदेश: बेटी की शादी के दिन मां की अचानक मौत, मातम में बदलीं खुशियाँ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक खबर सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक खबर सामने आई है। बेटी की शादी की खुशियों के बीच अचानक दुल्हन की मां की मौत हो जाने से पूरा माहौल मातम में बदल गया, जहां घर में ढोल-नगाड़े और खुशियों का माहौल था, वहीं कुछ ही देर में चीख-पुकार और गम का सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाली रजनी अपनी बेटी की शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई थीं। सोमवार रात बारात घर पहुंची तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। मेहमानों के स्वागत और शादी की रस्मों के बीच रजनी लगातार व्यस्त थीं। बताया जा रहा है कि बारात के स्वागत के कुछ समय बाद अचानक रजनी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले इसे सामान्य थकान समझा, लेकिन देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें संभालने की कोशिश की गई, लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। मां की अचानक मौत की खबर मिलते ही शादी के घर में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं।
परिवार के लोगों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शादी की रस्में पूरी कराईं। बारात की विदाई के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में रजनी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, वह भावुक हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजनी अपनी बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश थीं और पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में लगी थीं। लेकिन किसे पता था कि बेटी की शादी के दिन ही मां दुनिया को अलविदा कह देगी।
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: ईरान पर हमले के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बिलाहरी खुर्द में दिनदहाड़े अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी बैरिकेडिंग