-
☰
उत्तर प्रदेश: सुगसुगी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी पुलिया के पास रोडवेज बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी पुलिया के पास रोडवेज बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार बरेली डिपो की रोडवेज बस सुबह करीब साढ़े सात बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अल्लाहगंज थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक कार आगरा नंबर की बताई जा रही है और उसमें सवार लोगों के लखीमपुर क्षेत्र का रहने वाला होने की संभावना जताई जा रही है। उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शवों को बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद यातायात को आंशिक रूप से सुचारु कराया जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। बस चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सुगसुगी पुलिया के पास पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: ईरान पर हमले के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बिलाहरी खुर्द में दिनदहाड़े अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी बैरिकेडिंग