Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 11/03/2026 05:02:15 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 11/03/2026 05:02:15 pm
Share:

संक्षेप

बिहार:  साधन विभाग, पटना की वेबसाइट बंद पड़ी है। इसके कारण लेबर कार्ड के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लेबर कार्डधा

विस्तार

बिहार:  साधन विभाग, पटना की वेबसाइट बंद पड़ी है। इसके कारण लेबर कार्ड के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लेबर कार्डधारी मजदूर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के उद्देश्य से वसुधा केंद्र तथा अन्य साइबर कैफे की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वेबसाइट बंद रहने के कारण उनका आवेदन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए कई मजदूरों को अपनी दैनिक मजदूरी छोड़कर बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। मुकेश मांझी ने कहा कि कई लाभार्थियों ने पहले ही विवाह योजना और मातृत्व लाभ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखा है,

लेकिन वेबसाइट बंद होने की वजह से उन्हें अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। इससे लेबर कार्डधारियों में मायूसी और नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग की वेबसाइट का लंबे समय से बंद रहना गरीब मजदूरों के हक और अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। श्री मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और श्रम संसाधन विभाग के मंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द वेबसाइट को चालू कराया जाए, ताकि लेबर कार्डधारी मजदूरों को योजनाओं का लाभ मिल सके।