-
☰
No image found.
गुजरात: डांग में जिला स्तरीय नेशनल साइंस सेमिनार आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: हर वर्ष की भांति नेशनल काउंसिल ऑन साइंस म्यूजियम, कोलकाता और नेहरू साइंस सेंटर, मुंबई द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान आधारित कार्यक्रमों
विस्तार
गुजरात: हर वर्ष की भांति नेशनल काउंसिल ऑन साइंस म्यूजियम, कोलकाता और नेहरू साइंस सेंटर, मुंबई द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत प्रयोशा जिला लोक विज्ञान केंद्र, डांग द्वारा १७ सितंबर २०२६ को आहवा में कक्षा ८वीं से १०वीं के विद्यार्थियों के लिए "भारतीय ऊर्जा बास्केट २०४७: संभावनाएं और चुनौतियां" विषय पर "नेशनल साइंस सेमिनार २०२६" का आयोजन किया गया था। उपरोक्त कार्यक्रम में ४१ स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा "भारतीय ऊर्जा बास्केट २०४७: संभावनाएं और चुनौतियां" विषय पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां (प्रेजेंटेशन) दी गईं।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्राथमिक विभाग:प्रथम स्थान: पार्थ वढाली (सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, झवडा)
द्वितीय स्थान: दक्ष प्रजापति (आश्रम विद्यालय, आहवा)माध्यमिक विभाग:प्रथम स्थान: मंथन वाघमारे (दीपदर्शन माध्यमिक विद्यालय, आहवा)द्वितीय स्थान: पार्वतीबेन भिवसन (बिरसा मुंडा सरकारी माध्यमिक विद्यालय, आहवा)दोनों विभागों के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे।कार्यक्रम में श्रीमती सविताबेन बी. पंडित, तेजस आर. सोनवणे और सैमुअल एस. भोवर ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई। विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सहभागिता प्रमाण पत्र तथा अन्य सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।पूरे कार्यक्रम का संचालन साइंस कम्युनिकेटर सागर व्यवहारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में को-ऑर्डिनेटर श्री रतिलाल सूर्यवंशी ने प्रतिभागी स्कूलों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
