Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: नीट-यूजी 2026 की तैयारियों की सीएम सैनी ने की समीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Hari Singh , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 03:15:31 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Hari Singh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 03:15:31 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की।

विस्तार

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने इस संबंध में अब तक किए गए प्रबंधों की सिलसिलेवार जानकारी दी।  मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीट परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था इस तरह से दुरुस्त की जाए ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के आराम से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस की तैनाती की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।  

उन्होंने बुनियादी सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की उपयुक्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही गर्मी के प्रभाव को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर एंट्री के दौरान परीक्षार्थियों के लिए छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें धूप में परेशान न होना पड़े। परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को पाबंद किया है।  उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के समय सभी केंद्रों पर एक-एक बिजली कर्मी की तैनाती रहेगी जो किसी भी तकनीकी खामी को तुरंत दुरुस्त करेगा। 
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।  इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एडीसी तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।