-
☰
No image found.
हरियाणा: डीसी ने क्रॉप कटिंग में पारदर्शिता और बीमा दावों के त्वरित निपटारे पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए फतेहाबाद लघु सचिवालय में जिला स्तरीय निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। उ
विस्तार
हरियाणा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए फतेहाबाद लघु सचिवालय में जिला स्तरीय निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त (DC) डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के बीमा संबंधी मामलों का गंभीरता से निपटारा किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश क्रॉप कटिंग' में किसान करें सहयोग: डीसी ने किसानों से अपील की कि वे फसल कटाई (Crop Cutting) प्रयोग की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें, ताकि फसल के वास्तविक उत्पादन का सही आकलन हो सके। पारदर्शिता और त्वरित सूचना: यदि किसी किसान का बीमा दावा रिकॉर्ड मिसमैच या तकनीकी कारण से अस्वीकृत होता है, तो उसे समय रहते सूचित किया जाए ताकि वह समय पर जरूरी दस्तावेज जमा कर सके। CM विंडो की शिकायतों पर प्राथमिकता: अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि फसल बीमा योजना से संबंधित सभी लंबित शिकायतों, विशेषकर 'सीएम विंडो' पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। कैसे होती है क्रॉप कटिंग? डीडीए विनोद फोगाट ने स्पष्ट किया कि चयनित खेतों में विभागीय गाइडलाइन के अनुसार फसल कटाई कर वास्तविक उपज का आकलन किया जाता है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाती है ताकि बीमा दावों का सही निपटान हो सके। डीसी का सख्त संदेश: "फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलने में कोई अड़चन न आए। पस्थित अधिकारी: बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, डीआरओ श्यामलाल, डीडीए विनोद फोगाट और एलडीएम लहरीमल सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।
