-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इटौवा से गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक महिला ने 7 सितंबर 2026 को धर्मसिंहवा थाने में तहरीर देकर अमित पुत्र राजेंद्र निषाद निवासी इटौवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी अमित को उसके गांव इटौवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धर्मसिंहवा थाने में मु0अ0सं0 104/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 51/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार राय और कांस्टेबल सचिन मिश्रा शामिल रहे।
