Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई, रौजा ओवरब्रिज के नीचे से हटाया अतिक्रमण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 10/09/2026 10:57:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:57:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में रौजा ओवरब्रिज के नीचे पुराने भाजपा कार्यालय के सामने बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में रौजा ओवरब्रिज के नीचे पुराने भाजपा कार्यालय के सामने बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। बुलडोजर पहुंचते ही सड़क किनारे बनी गुमटियों, झोपड़ियों और कबाड़ की दुकानों को हटाया गया। नगर पालिका के ट्रैक्टरों की मदद से अतिक्रमणकारियों का सामान मौके से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ओवरब्रिज के ऊपर जमा रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। यहां कबाड़ का कारोबार होने के साथ मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आती रही थीं।

बताया गया कि ओवरब्रिज के नीचे दुकानों और आसपास के हिस्से में करीब 15 प्रवासी परिवारों ने कब्जा कर रखा था। अभियान के दौरान सड़क की ओर किए गए अतिक्रमण के साथ दुकानों के अंदर बनाए गए अवैध हिस्सों को भी हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने सामान को ट्रैक्टरों में लादकर दूसरी जगह पहुंचाया। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात इसी स्थान पर दो युवकों पर चाकू से हुए हमले के बाद हुई। रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेड़वा गांव निवासी सिद्धार्थ बिंद और सनी बिंद चाकूबाजी की घटना में घायल हुए थे। सनी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग बुधवार रात हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को इस घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए बिजली विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कोतवाली पुलिस के साथ महिला थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही। रास्ते पर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया। सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। यहां कबाड़ का कारोबार होने के साथ आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इसी को देखते हुए नगर पालिका के सहयोग से क्षेत्र को खाली कराया गया। अतिक्रमण हटने के बाद ओवरब्रिज के नीचे रास्ता खुलने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य रास्ते को सुगम बनाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गोंडा के छावनी क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल, दो गांवों में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में चौखट-चौखट दस्तक, निर्दलीयों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

गुजरात: आहवा में 23 सितंबर से होगा जिला स्तरीय नेशनल साइंस ड्रामा फेस्टिवल, 16 तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

मध्य प्रदेश: उज्जैन में ई-रिक्शा संघ ने कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल, आरटीओ के निर्देश के बावजूद कदम न उठाने का आरोप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक में नौ लीटर देशी शराब बरामद

उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार रुपये, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार


Featured News