Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में औद्योगिक विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की मांग, 132 केवी स्टेशन स्थापित करने का मुद्दा उठा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 10/09/2026 11:37:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 10/09/2026 11:37:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है। औद्योगिक विस्तार और भविष्य में प्रस्तावित नई परियोजनाओं को देखते हुए संतकबीरनगर में नया 132 केवी विद्युत स्टेशन स्थापित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों और उद्यमियों के बीच अधिशासी अभियंता कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खंड, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बस्ती मंडल की मौजूदगी में औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विद्युत समस्याओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता संतकबीरनगर, अधिशासी अभियंता खलीलाबाद, अधिशासी अभियंता मेहदावल समेत संबंधित उपखंड अधिकारियों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाली बिजली आपूर्ति, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, विद्युत नेटवर्क की क्षमता और भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग से अधिकारियों को अवगत कराया। उद्यमियों का कहना था कि औद्योगिक इकाइयों के सुचारु संचालन के लिए स्थिर वोल्टेज के साथ लगातार बिजली आपूर्ति जरूरी है। विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा का सीधा असर उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियों पर पड़ता है।

132 केवी स्टेशन स्थापित करने की मांग

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने औद्योगिक क्षेत्र के आसपास नया 132 केवी विद्युत स्टेशन स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है और आने वाले समय में बिजली की आवश्यकता और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्युत ढांचे को अभी से मजबूत किया जाना जरूरी है। अरविंद पाठक ने बताया कि 132 केवी स्टेशन की स्थापना को लेकर एसोसिएशन की ओर से पहले भी संबंधित विभागों और अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने मांग की कि प्रस्ताव का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और आवश्यक सर्वे पूरा कराकर इस दिशा में समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

बैठक में विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण, वोल्टेज संबंधी समस्याओं और औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उद्यमियों ने कहा कि मजबूत विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर औद्योगिक निवेश, उत्पादन और रोजगार के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है। अरविंद पाठक ने कहा कि संतकबीरनगर को औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बिजली व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना होगा। 132 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना से औद्योगिक इकाइयों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने के साथ जिले में नई औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भी अनुकूल माहौल तैयार होने की उम्मीद है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गोंडा के छावनी क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल, दो गांवों में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में चौखट-चौखट दस्तक, निर्दलीयों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

गुजरात: आहवा में 23 सितंबर से होगा जिला स्तरीय नेशनल साइंस ड्रामा फेस्टिवल, 16 तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

मध्य प्रदेश: उज्जैन में ई-रिक्शा संघ ने कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल, आरटीओ के निर्देश के बावजूद कदम न उठाने का आरोप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक में नौ लीटर देशी शराब बरामद

उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार रुपये, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार


Featured News