-
☰
No image found.
राजस्थान: विधायक लालाराम बैरवा ने किया शिलान्यास, करीब ₹10 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: धानेश्वर रोड पर माली समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक लालाराम बैरवा ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर माली समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।
विस्तार
राजस्थान: धानेश्वर रोड पर माली समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक लालाराम बैरवा ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर माली समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में विधायक लालाराम बैरवा के पहुंचने पर माली समाज के लोगों एवं ग्रामवासियों ने डीजे की धुन पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। समाज की ओर से साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक बैरवा ने धानेश्वर स्थित नारायण धाम आश्रम के विकास के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में माली समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि माली समाज के लिए वे हर समय तैयार हैं। समाज के विकास से जुड़ा कोई भी कार्य हो, उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि माली समाज के विकास एवं आवश्यक कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
