Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हांसी में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजी सफाई कार्य में बाधा डालने पर 15 हिरासत में

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 08/09/2026 10:44:20 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:44:20 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 32वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 32वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निजी एजेंसी के माध्यम से शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू कराया। इसी दौरान निजी कर्मचारियों को काम करने से रोकने के आरोप में करीब 15 महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों को पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि निजी कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य किए जाने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उनके काम में बाधा डालने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और करीब 15 लोगों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत लगभग 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया।

कार्रवाई के दौरान एडीसी एवं डीएमसी लक्षित सरीन और एसडीएम राजेश खोथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने या निजी कर्मचारियों को काम करने से रोकने की अनुमति नहीं दी जा सकती। एडीसी लक्षित सरीन के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की 15 प्रमुख मांगों में से 12 मांगों पर सरकार निर्णय ले चुकी है। इनमें आय में बढ़ोतरी, दुर्घटना बीमा और छुट्टियों से जुड़े लाभ जैसी मांगें शामिल हैं। वहीं कर्मचारियों की मुख्य मांग नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर कानूनी राय ली जा रही है।

हड़ताल के चलते शहर में बढ़ती गंदगी को देखते हुए प्रशासन ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। जाट धर्मशाला, रेस्ट हाउस चौक सहित कई इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से कूड़ा उठाया जा रहा है। सफाई कार्य के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा सफाई व्यवस्था में बाधा डालने या निजी कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल कर सकते हैं, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को बाधित करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, सफाई सीधे तौर पर आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसे सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग

उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता


Featured News