Contact for Advertisement 9650503773


हिमाचल प्रदेश: राजकीय महाविद्यालय रेणुका में निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

- Photo by : NCR Samachar

हिमाचल प्रदेश  Published by: Hemant Chauhan , हिमाचल प्रदेश  Edited By: Namita, Date: 26/09/2023 10:36:38 am Share:
  • हिमाचल प्रदेश
  • Published by.: Hemant Chauhan ,
  • Edited By.: Namita,
  • Date:
  • 26/09/2023 10:36:38 am
Share:

संक्षेप

हिमाचल प्रदेश: राजकीय महाविद्यालय रेणुका स्थित ददाहू द्वारा सोमवार को युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जोकि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित थी। कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की लता ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की रेखा ने दूसरा स्थान और तृतीय वर्ष की निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

विस्तार

हिमाचल प्रदेश: राजकीय महाविद्यालय रेणुका स्थित ददाहू द्वारा सोमवार को युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जोकि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित थी। कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की लता ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की रेखा ने दूसरा स्थान और तृतीय वर्ष की निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर तृतीय वर्ष की अंजना, दूसरे स्थान पर द्वितीय वर्ष की पिंकी और तीसरे स्थान पर तृतीय वर्ष की नीतिका रही। 

इस अवसर पर क्लब के संयोजक व इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार, राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार, वाणिज्य विषय के डॉक्टर मिल्लाराम, अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापिका सुरम्या गोसाई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य एवं हिंदी विषय की सहायक प्राध्यापिका नीलम कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं को अपना संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related News

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 197 ग्राम हेरोइन और फेंसिडिल की 332 बोतलें जब्त

उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 83 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

उत्तर प्रदेश: बस्ती में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी FIR, लाइसेंस भी होगा निरस्त: सीडीओ

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मेले में 5,500 अधिकारी-कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्था, 50 विभागों की टीम तैनात

उत्तर प्रदेश: दनकौर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा, कुछ दूर चलने के बाद पुलिस ने रोका मार्च

Abhijit Deepke's Allegations: भाजपा ने अभिजीत दीपके के आरोपों को किया खारिज, कहा सबूत हैं तो सार्वजनिक करें


Featured News