Contact for Advertisement 9650503773


The Kashmir Files Oscars 2023: क्या 'द कश्मीर फाइल्स' हुई ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट ? आखिर क्या है विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट का सच 

क्या 'द कश्मीर फाइल्स' हुई ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट

क्या 'द कश्मीर फाइल्स' हुई ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट - Photo by : Social Media

दिल्ली   Published by: Agency , Date: 10/01/2023 06:22:21 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 10/01/2023 06:22:21 pm
Share:

संक्षेप

'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर्स 2023 में नहीं हुई शॉर्टलिस्ट। इस फिल्म की कहानी ऑस्कर्स के लिए उपयुक्त मानी गई है, ठीक इसकी ही तरह कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म भी ऑस्कर्स के लिए नामांकित नहीं हुई है।

विस्तार

'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर्स 2023 में नहीं हुई शॉर्टलिस्ट। इस फिल्म की कहानी ऑस्कर्स के लिए उपयुक्त मानी गई है, ठीक इसकी ही तरह कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म भी ऑस्कर्स के लिए नामांकित नहीं हुई है। कांतारा को भी अभी केवल उपयुक्त ही कहा गया है। द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर के दावे की पोल खुलने पर सोशल मीडिया पर एक जंग सी छिड़ गई है। 

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर उठे कई सवाल

द कश्मीर फाइल्स डारेक्टर के दावे पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया था कि, "बिग अनाउसमेंट द कश्मीर फाइल्स द एकेडमी की फर्स्ट लिस्ट में ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। ये भारत की पांच फिल्मों में से एक है। इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।" वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, "पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये बस शुरूआत है। रास्ता लंबा है, सभी को बैलेंस करें।"

सच्चाई जानने के बाद अब डारेक्टर अग्निहोत्री की बड़ी बड़ी बातों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। एकेडमी के अवॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर आप खुद भी ये चेक कर सकते है कि, विवेक अग्निहोत्री का दावा पूरी तरह से झूठा है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि, भारत की केवल एक ही फिल्म शॉर्ट लिस्ट हुई है और वो है द लास्ट फिल्म शो। इस भारतीय फिल्म का जो शॉर्टलिस्ट हुई है, उसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। हालांकि, बाकी की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट मूवी की जानकारी आनी अभी बाकी है।