-
☰
झारखंड: बोकारो में तौशिय रजा जामा मस्जिद के दूसरे मंजिल की संगे बुनियाद के सिलसिले में अजीमुश्शान जलसे का आयोजन
तौशिय रजा जामा मस्जिद के दूसरे मंजिल की संगे बुनियाद के सिलसिले में अजीमुश्शान जलसे का आयोजन - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
बोकारो जिला अन्तर्गत अंजुमन रजाए मुस्तफा कमेटी हुसैनी नगर में तौशिय रजा जामा मस्जिद के दूसरे मंजिल की संगे बुनियाद के सिलसिले में अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया।
विस्तार
झारखंड: बोकारो जिला अन्तर्गत अंजुमन रजाए मुस्तफा कमेटी हुसैनी नगर में तौशिय रजा जामा मस्जिद के दूसरे मंजिल की संगे बुनियाद के सिलसिले में अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में इलाके के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे। जलसे के जीनत बने पीरे तरीकत रहबरे शरीयत फैयाज हुसैन फैयाजी सरकार पटना सिमली खानकाह थाना मालसलामी पटना जिनकी आमद से इलाके के लोग उनके दीदार को उमड़ पड़े। इस प्रोग्राम में इलाके के नात खां जनाब मसूद अजहर, मो इंतेखाब आलम इंतेखाब, मोजहिद रजा, दिलदार साहब, मौलाना गुलाम रसूल सादिक, मौलाना गुलाम सरवर आरज़ू, मौलाना शफात हुसैन, हज़रत अल्लामा मौलाना जहांगीर ओवैशी, मौलाना मुर्शीद आलम जिलानी, शायर इस्लाम जनाब आशिफ इक़बाल कोलकाता, शमीम रजा फैजी धनबाद, जनाब अख्तर काशिफ गिरिडीह मौजूद थे। रात जलसे के इख्ताताम के बाद सुबह मस्जिद की दूसरे मंजिल की संगे बुनियाद रखी गयी। इस प्रोग्राम में इलाके के लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रोग्राम को कामयाब बनाया।