Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: छह दिन के अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगी भांडेर कृषि उपज मंडी, 200 किसान उपज लेकर पहुंचे

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 10:30:24 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 10:30:24 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दीपावली त्योहार मद्देनजर छह से ग्यारह नवंबर तक कुल छह दिनों के अवकाश के बाद कृषि उपजमंडी भांडेर में कृषि उपज खरीदी (डाकबोली) आज गुरुवार से फिर आरंभ होगी।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दीपावली त्योहार मद्देनजर छह से ग्यारह नवंबर तक कुल छह दिनों के अवकाश के बाद कृषि उपजमंडी भांडेर में कृषि उपज खरीदी (डाकबोली) आज गुरुवार से फिर आरंभ होगी। फिलहाल बुधवार की रात तक करीब डेढ़ से दो सौ किसान अपनी अपनी उपज मंडी में बेचने हेतु पहुंच चुके हैं। व्यापारियों पर रहेगा दबाव छह दिनों के अवकाश के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों की उपज खरीदने का दबाव व्यापारियों पर रहेगा। इस वक्त मुख्य रूप से धान लेकर किसान पहुंच रहे हैं और डाकबोली दौरान इनकी कीमतों के 

उतार चढ़ाव पर अक्सर किसान उग्र हो जाते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद एकमात्र धर्मकांटे पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के तौल को लेकर विवाद रहता है। जिसे लेकर किसानों ने मंडी प्रशासन से अपेक्षा की है कि  छह दिन के अवकाश के बाद मंडी फिर शुरू हो रही है। लिहाजा तौल और डाकबोली दौरान कीमतों को लेकर होने वाले किसी प्रकार के संभावित विवाद को टालने हेतु पर्याप्त पुलिसबल को तैनात किया जाए। इस मामले में मंडी सचिव दीपचंद अहिरवार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से कर्मचारियों को गेट पास बनाने और व्यापारियों को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक तेजी से डाकबोली के लिए कहा जा चुका है। वहीं, किसी प्रकार के विवाद को रोकने पुलिसबल की भी मांग की जाएगी और इससे भारसाधक एसडीएम भांडेर को अवगत भी करा दिया है।

Related News

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: बस्ती के 14 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति पत्र, 195 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 9.67 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश: बस्ती में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की इलाज के दौरान मौत; पिता-बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल'

उत्तर प्रदेश: बरेली में मतदाता सूची से 250 ग्रामीणों के नाम काटने का आरोप, जांच के बाद भी 3 महीने से कार्रवाई का इंतजार

उत्तर प्रदेश: बस्ती में प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को मारी गोली, घटना का लाइव वीडियो वायरल

 उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने किया गठबंधन


Featured News