Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: हरिद्वार में धूमधाम से मनाई गई कलम-दवात पूजा, कायस्थ समाज के परिवारों ने की सुख-समृद्धि की कामना

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Harish Upadhyay(UK) , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 11:10:08 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Harish Upadhyay(UK) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 11:10:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: श्री चित्रगुप्त मंडल रजिस्टर्ड, हरिद्वार द्वारा कलम-दवात पूजा के पावन अवसर भेल सेक्टर-3 स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तराखंड: श्री चित्रगुप्त मंडल रजिस्टर्ड, हरिद्वार द्वारा कलम-दवात पूजा के पावन अवसर भेल सेक्टर-3 स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित की गई। इस धार्मिक आयोजन में हरिद्वार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के विधिवत पूजन एवं कलम-दवात की पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी कायस्थ परिवारों ने अपने आराध्य एवं इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष कलम-दवात अर्पित कर सुख-समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का श्रवण किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन संपन्न हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर विश्व कल्याण एवं परिवारों की सुख-शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जगत के आराध्य हैं। वे समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले न्याय के देवता हैं। प्रत्येक व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पास रहता है। उन्होंने कहा कि कलम-दवात पूजा हमें ज्ञान, शिक्षा, सत्य, न्याय और अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

मंडल के सचिव प्रमोद श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी समस्त कायस्थ समाज के इष्ट देव हैं। कलम और दवात हमारी पहचान के साथ-साथ ज्ञान, विद्या एवं लेखन का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी कायस्थ परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ें तथा ऐसे आयोजनों में परिवार सहित बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सभी परिवारों ने एक-दूसरे को कलम-दवात पूजा की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल के कोषाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव, सचिव प्रमोद श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, ए.के. श्रीवास्तव, वी.के. सक्सेना, अर्चना सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, बालकृष्ण श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, श्रेय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, ज्ञानेश सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव सहित हरिद्वार जिले के अनेक कायस्थ परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती एवं जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related News

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: बस्ती के 14 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति पत्र, 195 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 9.67 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश: बस्ती में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की इलाज के दौरान मौत; पिता-बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल'

उत्तर प्रदेश: बरेली में मतदाता सूची से 250 ग्रामीणों के नाम काटने का आरोप, जांच के बाद भी 3 महीने से कार्रवाई का इंतजार

उत्तर प्रदेश: बस्ती में प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को मारी गोली, घटना का लाइव वीडियो वायरल

 उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने किया गठबंधन


Featured News