Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Kumar Gupta , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 05:01:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 05:01:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का 9 से 11 नवंबर तक सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने मेले की व्यवस्थाओं में तैनात समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलि

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का 9 से 11 नवंबर तक सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने मेले की व्यवस्थाओं में तैनात समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग, अनुशासन एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बेहतर समन्वय से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।