Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भांडेर में गल्ला व्यापारी संघ ने धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, खाटू श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 10:27:18 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 10:27:18 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दीपावली पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर गल्ला व्यापारी संघ भांडेर के गल्ला व्यापारियों ने हर्षोल्लास से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम गल्ला व्यापार संघ भांडेर की तरफ से पहली बार मेला मैदा

विस्तार

मध्य प्रदेश: दीपावली पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर गल्ला व्यापारी संघ भांडेर के गल्ला व्यापारियों ने हर्षोल्लास से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम गल्ला व्यापार संघ भांडेर की तरफ से पहली बार मेला मैदान स्थित पोद्दार की बगिया में आयोजित किया गया था।  खाटू श्याम दरबार का किया आयोजन इस अवसर पर व्यापारियों ने यहां बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम के नाम की दिव्य जोत प्रज्ज्वलित की गई और अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सभी गल्ला व्यापारियों ने इस जोत में घी की आहुति देकर किसान और गल्ला व्यापार के फलने फूलने की कामना की।  बाबा खाटू श्याम के नाम की भजन संध्या इस अवसर पर सजे बाबा खाटू श्याम दरबार में भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें झांसी से आई आर्केस्ट्रा के गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करते हुए उपस्थित भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेषकर "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई..." भजन पर पांडाल में उपस्थित  भक्त झूमते नजर आए। इस अवसर पर आयोजित अन्नकूट भंडारे में पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन परसादी ग्रहण की।  इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ भांडेर रामकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संध्या राजू रावत, सह सचिव राहुल दांगी, कोषाध्यक्ष जगदीश पहारिया सहित अन्य गल्ला व्यापारियों ने अन्नकूट कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related News

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: बस्ती के 14 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति पत्र, 195 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 9.67 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश: बस्ती में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की इलाज के दौरान मौत; पिता-बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल'

उत्तर प्रदेश: बरेली में मतदाता सूची से 250 ग्रामीणों के नाम काटने का आरोप, जांच के बाद भी 3 महीने से कार्रवाई का इंतजार

उत्तर प्रदेश: बस्ती में प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को मारी गोली, घटना का लाइव वीडियो वायरल

 उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने किया गठबंधन


Featured News