-
☰
मध्य प्रदेश: भोला भंडारा परिवार थांदला ने किया पाकिस्तान का पुतला दहन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में गत दिनों देश से गए कई यात्रियों द्वारा अपनी जान गंवाने पड़े पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश चिंतित है। साथ ही बाबा अमरनाथ की यात्रा भी जुलाई में प्रारंभ होने वाली है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में गत दिनों देश से गए कई यात्रियों द्वारा अपनी जान गंवाने पड़े पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश चिंतित है। साथ ही बाबा अमरनाथ की यात्रा भी जुलाई में प्रारंभ होने वाली है। उसके पहले ही आतंकवादियों ने टूरिस्ट पर हमला बोला, उन पर गोली चलाकर 26 लोगों की जान ले ली, जिसके चलते पूरे देश में ज्ञापन एवं पुतला दहन का आयोजन हो रहा है। इसी के चलते भोला भंडारा परिवार थांदला द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन आजाद चौक में किया गया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। भोला भंडारा परिवार द्वारा जिन लोगों की जान गई, उन्हें शहीद का दर्जा देकर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति एवं श्री चरणों में स्थान देने की बाबा अमरनाथ से प्रार्थना की गई। भोला भंडारा परिवार के सक्रिय सदस्य श्रीमंत अरोरा, सुधीर शर्मा, एमडी चौहान, मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, पवन नाहर, मोहन चौहान, मनीष अहिरवार, राजेश डामर, अक्षय भट्ट, विजय मिस्त्री, श. मनीष वाघेला, नीरज सोलंकी, मोंटू उपाध्याय, सुनीता नटवर पवार आदि उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक