Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कोयला मजदूर पंचायत को मिला नया नेतृत्व, लवकुश तिवारी बने अध्यक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajju Prasad Sahu , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 05/08/2026 03:47:28 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajju Prasad Sahu ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 05/08/2026 03:47:28 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर क्षेत्र में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की सहमति एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव विनय सिंह की अनुशंसा पर कोयला मजदूर पंचायत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर क्षेत्र में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की सहमति एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव विनय सिंह की अनुशंसा पर कोयला मजदूर पंचायत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने लवकुश तिवारी को सोहागपुर क्षेत्र का अध्यक्ष तथा जयप्रकाश सिंह को सचिव नियुक्त किया है।नई नियुक्तियों के बाद सोहागपुर क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व मजदूरों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और मजबूत करेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष लवकुश तिवारी ने कहा कि सोहागपुर क्षेत्र के किसी भी मजदूर के साथ अन्याय या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को बिना कारण परेशान किया जाता है या उसके अधिकारों का हनन होता है, तो संगठन उसकी आवाज मजबूती से उठाएगा।

उन्होंने बताया कि मजदूरों की समस्याओं को सबसे पहले प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा और बातचीत के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाएगा। यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। लवकुश तिवारी ने कहा कि जल्द ही संगठन की पूरी टीम का गठन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक मजदूर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जा सके और उनका समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने मजदूरों से संगठन पर विश्वास बनाए रखने और एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील भी की।


Featured News