-
☰
No image found.
पंजाब: भाजपा पार्षदों ने बुलाया डमी जनरल हाउस, निगम के समक्ष उठाए वार्डों के मुद्दे
- Photo by : social media
संक्षेप
पंजाब: लुधियाना नगर निगम में नियमित जनरल हाउस की बैठकें नहीं होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने मंगलवार को एक डमी जनरल हाउस आयोजित किया।
विस्तार
पंजाब: लुधियाना नगर निगम में नियमित जनरल हाउस की बैठकें नहीं होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने मंगलवार को एक डमी जनरल हाउस आयोजित किया। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं को प्रतीकात्मक रूप से डमी मेयर और नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा तथा नगर निगम प्रशासन से जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष के दौरान नगर निगम का कोई भी जनरल हाउस विधिवत तरीके से आयोजित नहीं हुआ। उनका कहना है कि जो बैठकें हुईं, वे भी कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गईं, जिससे जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाने का अवसर नहीं मिला। डमी जनरल हाउस में पार्षदों ने शहर की प्रमुख नागरिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें सीवरेज व्यवस्था, दूषित पेयजल, खराब स्ट्रीट लाइटें, सड़कों की सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। पार्षदों ने कहा कि इन समस्याओं का असर सीधे आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है और निगम प्रशासन को इनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 23 की पार्षद शोभा पिंकू शर्मा, वार्ड नंबर 17 के रूबी जतिंदर गौरियां, वार्ड नंबर 18 के अनिल भारद्वाज तथा वार्ड नंबर 66 के रोहित सिक्का सहित अन्य भाजपा पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। पार्षदों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि नगर निगम प्रशासन का ध्यान शहर की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित करना है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
राजस्थान: बारिश में जानलेवा बनी दरगाह सम्पर्क सड़क, जर्जर मार्ग से श्रद्धालु और जायरीन परेशान
हरियाणा: दो साल से फरार NDPS आरोपी जींद पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक दिन के रिमांड पर भेजा गया
हरियाणा: अस्पताल के बाहर बैग चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
हरियाणा: निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने आरोपी को धर दबोचाb
