-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम न होने से 95 वर्षीय बुजुर्ग का 15 किलोमीटर दूर पोरसा में हुआ अंतिम संस्कार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले के पोरसा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरेठा के मजरा कुदौना चांद का पुरा में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक बार फिर गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले के पोरसा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरेठा के मजरा कुदौना चांद का पुरा में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक बार फिर गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव के 95 वर्षीय शंकर सिंह तोमर के निधन के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर पोरसा मुक्तिधाम जाना पड़ा। बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना संभव नहीं था। मुक्तिधाम के अभाव और बारिश से लकड़ियां एवं कंडे भीग जाने के कारण परिजनों ने शव को डीसीएम और अन्य वाहनों के माध्यम से पोरसा स्थित मुक्तिधाम पहुंचाया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोरसा मुक्तिधाम के संचालक डॉ. अनिल गुप्ता ने अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ियां और सूखे कंडे उपलब्ध कराए, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत पोरसा क्षेत्र के कई गांवों और मजरों में आज भी मुक्तिधाम जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। उनका आरोप है कि ऐसे हालात में शोक की घड़ी में भी लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। इस मामले में ग्राम पंचायत कुरेठा की सरपंच मुन्नी देवी ने बताया कि कुदौना चांद का पुरा और माधौ सिंह का पुरा में मुक्तिधाम निर्माण के लिए जनपद पंचायत पोरसा को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति और बजट मिलने के बाद गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, जनपद पंचायत पोरसा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार मुक्तिधाम का निर्माण राजस्व गांवों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम कुरेठा में पहले से मुक्तिधाम उपलब्ध है, जबकि छोटे मजरों में विशेष परिस्थितियों में विधायक निधि या सांसद निधि से निर्माण कराया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि कुदौना चांद का पुरा में शीघ्र मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील स्थिति में लंबी दूरी तय करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
राजस्थान: बारिश में जानलेवा बनी दरगाह सम्पर्क सड़क, जर्जर मार्ग से श्रद्धालु और जायरीन परेशान
हरियाणा: दो साल से फरार NDPS आरोपी जींद पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक दिन के रिमांड पर भेजा गया
हरियाणा: अस्पताल के बाहर बैग चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
हरियाणा: निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने आरोपी को धर दबोचाb
