Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गौतम मौर्य हत्याकांड में परिवार को मुख्यमंत्री से मिली ₹5 लाख की सहायता, विधायक अरविंद सिंह ने सौंपा चेक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 05/08/2026 03:41:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Abhishek Kashyap ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 05/08/2026 03:41:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कमलनैनपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को ₹5 लाख का सहायता चेक सौंपा और भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधायक अरविंद सिंह सीधे कांट क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गौतम मौर्य की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने बताया कि इससे पहले वह मृतक के माता-पिता की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को न्याय और हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परिवार के पुनर्वास के लिए एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 200 वर्ग गज का सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा परिवार की बेटी की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी सुविधाओं की घोषणा के बाद पीड़ित परिवार ने राहत महसूस की। वहीं, गांव के लोगों ने भी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधायक की पहल की सराहना की। फिलहाल गौतम मौर्य हत्याकांड में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय दिलाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।


Featured News