-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मनरेगा बचाओ के लिए कांग्रेस नेता झरिया ने शुरू की पदयात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता श्री झरिया द्वारा मनरेगा बचाओ के तहत पैदल यात्रा की शुरुआत झांतला से की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता श्री झरिया द्वारा मनरेगा बचाओ के तहत पैदल यात्रा की शुरुआत झांतला से की गई। श्री भेरुनाथ की नगरी ग्राम झांतला मैं कांग्रेस नेता श्री मनोज झरिया जावद द्वारा प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को बचाने के लिए झांतला से पूरी विधानसभा के लिए पैदल यात्रा शुरू की गई। मनोज,झरिया ने पदयात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां ग्रामीणों को परेशानी आ रही है। उनकी बातें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास जिला कांग्रेस, व,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से करवाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के मार्गदर्शन में श्री जरिया द्वारा, जो पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा का उद्देश्य, मनरेगा योजना में जो गरीब व निचले तबके के लोगों के अधिकारों का भाजपा सरकार द्वारा हनन किया जा रहा है। एवं ग्रामीणों की जो समस्याएं है। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा कड़े प्रयास किए जाएंगे एवं कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी एवं इस लड़ाई को लड़ती रहेगी। इस कार्यक्रम को जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, जांबाज कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज ऐरन जावद ने भी संबोधित किया। पदयात्रा की शुरुआत श्री भेरुनाथ मंदिर झांतला से शुरू होकर राजपुरा झंवर, मेघपुरा चौहान, पिपरवां, गालियां रेतपुरा कनकपुरा, कुंवर जी की खेडी , माहुपुरा पुरण, बिलखण्डा कदवासा धारड़ी, लाडपुरा नवरात्रि विश्राम किया व रात्रि में चौपाल लगाकर भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। यात्रा के दूसरे दिन ग्राम पलासिया से शुरू होकर शेहानातलाई, थड़ोद, धनगांव, बड़ी फुसरिया, एवं पटियाल आदि गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस पदयात्रा में ग्राम झांतला में, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन रामेश्वर लाल ढरना, सुनील जैन, कन्हैयालाल ढरना, प्रकाश पटेल, राधेश्याम धाकड़, मानक धाकड़ नीरज जैन बद्री दास बैरागी, शुभम बैरागी नरेंद्र छिपा निलेश धाकड़ अशोक दुगैरिया, नारू मोहम्मद मंसूरी आदि कहीं कांग्रेस जन उपस्थित थे।
गुजरात: आहवा-घोगली मार्ग पर मॉर्निंग ग्रुप ने सड़क से हटाई गिट्टी-रेत, टला हादसे का खतरा
उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
ओडिशा: पुरी जिले में धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा का पूजा महोत्सव, 22 अक्टूबर को हुआ विसर्जन
