Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: खाद संकट और बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/07/2026 03:21:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:21:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा के किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराने और ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग अम्बाह/मुरैना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अम्बाह के माध्यम से मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा के किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराने और ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग अम्बाह/मुरैना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अम्बाह के माध्यम से मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अम्बाह और पोरसा क्षेत्र के किसानों के सामने खाद की कमी, सिंचाई और बिजली से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष पवन तोमर उर्फ शेरा ने कहा कि वर्तमान में अम्बाह और पोरसा के किसान खाद के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने शासन से मांग की कि किसानों को बिना किसी बाधा के पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।

ज्ञापन में कांग्रेस ने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें किसानों के हितों के विपरीत लागू ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल समाप्त करना, बटाईदार किसानों को भी खाद उपलब्ध कराना, अम्बाह और पोरसा क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था करना, सिंचाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ना तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं मनमाने बिजली बिलों की समस्या का समाधान करना शामिल है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और आम जनता की इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


Featured News