Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर से तल और कॉपर चोरी, दो मोहल्लों की बिजली हुई ठप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/07/2026 03:14:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:14:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बे के हाईवे स्थित चिटौली अंडरपास के पास नौगवां श्मशान भूमि मे लगे 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर उखाड़कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बे के हाईवे स्थित चिटौली अंडरपास के पास नौगवां श्मशान भूमि मे लगे 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर उखाड़कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख आरोपी ट्रांसफार्मर छोड़कर भाग निकले। बिजली विभाग के जेई रमेश गौतम ने बताया कि चोर ट्रांसफार्मर तो नही ले जा सके लेकिन उसमे भरा करीब 340 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, कॉपर से बने कीमती उपकरण और केबल निकाल ले गए। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अंकित द्विवेदी और जेई रमेश गौतम मौके पर पहुंचे। जेई ने निरीक्षण के बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने देर शाम अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कस्बे के मोहल्ला साहूकारा और नौगवां मे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है बिजली जाने से दिन भर लोग परेशान रहे है और यह परेशानी जारी रहेगी। लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है। कनेक्शन लगने से पहले सामान चुरा ले गए चोर : बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के अखा गांव निवासी श्यामवीर ने अपनी समरसेबल के लिए बिजली कनेक्शन लिया था जिस पर ट्रांसफार्मर भी चढ़ गया था। केबिल पड़ने से पहले ही समर सेबिल के नलकूप पर बिजली कनेक्शन चालू होने से पहले ही ट्रांसफार्मर खोलकर चोर उसका सभी सामान ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। श्यामवीर ने बताया है कि अपने खेत के लिए समर सेबल का कनेक्शन लिया था ट्रांसफार्मर भी लग चुका था उसमें कनेक्शन होना बाकी था लेकिन 7 जुलाई को अज्ञात चोर रात में ट्रांसफार्मर उतार कर उसके अंदर का सभी सामान चुरा ले गए उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को पत्र दिया। मामले में पुलिस ने 21 वे दिन जांच के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। 
 


Featured News