-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, कई प्रमुख मांगें उठाईं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और वरिष्ठ सपा नेता सुबोध यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और वरिष्ठ सपा नेता सुबोध यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शीघ्र निर्णय न होने पर व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ छात्रों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करने, शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री आज़म खान की रिहाई, उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन आंदोलन करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सुबोध यादव समेत समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन को लेकर जिले की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश: रेशम उद्योग को बढ़ावा देने मैदान में उतरे DM, थारू युवाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: अभद्र वीडियो पर पत्रकारों का आक्रोश, आरोपी को जिलाबदर कर जेल भेजने की मांग
उत्तर प्रदेश: होटल में हंगामे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास मिला तमंचा; दूसरा निकला नाबालिग
मध्य प्रदेश: थाना परिसर से शुरू हुआ खाद वितरण, किसानों को भीड़ और गर्मी से राहत
