Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कारगिल विजय दिवस पर अजय कुमार सिंह सम्मानित, वीर सैनिकों के साहस को किया नमन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/07/2026 03:00:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:00:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कारगिल विजय दिवस पर कानपुर में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सम्मानित किये गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कारगिल विजय दिवस पर कानपुर में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सम्मानित किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीद स्मारक चित्र पर पुष्पार्चन करने के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व डी आई जी रतन श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कारगिल की लड़ाई 'ऑपरेशन विजय' के रूप में शुरू हुई थी एवं भारतीय सेना के जवानों अपने पौरुष का लोहा मनवाते हुए पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिये थे। साथ में श्री सिंह ने ये भी कहा की कोई भी युद्ध हथियारों से नहीं बल्कि अपने साहस और पराक्रम से लड़ा जाता है, 

और वहीं भारतीय सेना के जवानों ने किया। अपने परिवार की परवाह किए बगैर अपने प्राणों की आहुति देकर कारगिल पर अपना झंडा पहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने किया। एवं कार्यक्रम का आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष मान सिंह चौहान जी एवं प्रदेश महासचिव के पी सिंह चौहान जी एवं कानपुर के समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया। श्री सिंह ने कार्यक्रम कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुये कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों में देश भक्ति जगाने एवं हमारे देश के सेना के जवानों के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रकट करने में सहायक होगा।


Featured News