Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गौरक्षक व यूट्यूबर पर बीच सड़क पर हुआ जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/07/2026 03:13:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:13:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फरीदपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और गौरक्षक सत्यम गौड़ पर रविवार देर रात एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सत्यम को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फरीदपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और गौरक्षक सत्यम गौड़ पर रविवार देर रात एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सत्यम को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गौरक्षा से जुड़े और सोशल मीडिया पर सक्रिय 25 वर्षीय यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उन्हें सड़क पर लहूलुहान और बेसुध छोड़कर फरार हो गए। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित की कई हड्डियां टूट चुकी हैं और उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।

टॉकीज रोड पर घेरकर किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी सत्यम गौड़ रविवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। टॉकीज रोड के समीप पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर काफी देर तक सत्यम पर वार करते रहे, जिससे वे बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपी उन्हें मृत मानकर मौके से भाग निकले। एंबुलेंस चालक ने बचाई जान, ICU में इलाज जारी

घटना के कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस चालक की नजर सड़क पर पड़े घायल सत्यम पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। पुरानी रंजिश का आरोप, वीडियो वायरल सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे सत्यम के भाई शिवम गौड़ ने फर्रुखपुर निवासी विक्की और उसके साथियों पर पुरानी रंजिश के तहत हमला करने का नामजद आरोप लगाया है। इस बीच, घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित युवक हमलावरों के सामने रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


Featured News