Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मंडला में एक लाख रुपये के लेनदेन का विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashish Choudhary , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 01:36:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ashish Choudhary ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 01:36:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मंडला में एक लाख रुपये के लेनदेन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मंडला में एक लाख रुपये के लेनदेन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

 जानकारी के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय इम्तियाज़ खान पर कथित तौर पर आरिफ नामक व्यक्ति ने एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर इम्तियाज़ खान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल मंडला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित का इलाज जबलपुर में जारी है, जबकि सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मीना मंच ने जगाई बालिका सशक्तीकरण की चेतना, माताओं ने लिया बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख 

उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा

राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: पत्रकार के माता-पिता से कथित मारपीट और पत्रकार को धमकी का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की करी मांग

उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद


Featured News