Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 03:32:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 03:32:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी के पास चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर मंगलवार देर शाम पशुओं से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप का धूरा टूटने के बाद पशु तस्करी का मामला सामने आया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी के पास चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर मंगलवार देर शाम पशुओं से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप का धूरा टूटने के बाद पशु तस्करी का मामला सामने आया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रुक गया। स्थानीय लोगों ने जब पिकअप की जांच की तो उसमें पशु भरे मिले।बताया गया कि पिकअप में चार भैंस और दो पड़वा समेत कुल छह पशु ठूंसकर ले जाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार पशुओं को बेहद तंग स्थिति में बांधा गया था, जिससे उन्हें खड़े होने और हिलने-डुलने में भी परेशानी हो रही थी।

 

वाहन के रुकते ही चालक और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर चील्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर पशुओं को बाहर निकलवाया। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर सुपुर्द किया गया।बताया जा रहा है कि पिकअप सोनभद्र नंबर की है। सोनभद्र से मीरजापुर के चील्ह क्षेत्र तक पहुंचने के दौरान वाहन कई थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों से होकर गुजरा। इसके बावजूद वाहन की जांच न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।फिलहाल चील्ह थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार चालक और अन्य संबंधित लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर उसके स्वामी की जानकारी जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।