Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: खोर्धारोड रेल मंडल में हिन्दी पखवाड़ा-2026 का समापन, राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 01:46:42 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 01:46:42 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: खोर्धारोड रेल मंडल में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह के साथ 151वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

ओडिशा: खोर्धारोड रेल मंडल में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह के साथ 151वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक डी. सुनील ने की। इस दौरान रेलवे के सरकारी कामकाज में हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक डी. सुनील ने कहा कि सरकारी कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को आपस में जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान मंडल में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजभाषा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई। गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम के तहत हिन्दी के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में मंडल में किए जा रहे कार्यों और अब तक हुई प्रगति पर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने लक्ष्य पूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यालयीन कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी कामकाज में हिन्दी का अधिक उपयोग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक राजधारी यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) प्रदीप कुमार बेहरा सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में राजभाषा विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी उषा रानी ने कार्यक्रम का संचालन किया और अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: मीना मंच ने जगाई बालिका सशक्तीकरण की चेतना, माताओं ने लिया बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख 

उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा

राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: पत्रकार के माता-पिता से कथित मारपीट और पत्रकार को धमकी का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की करी मांग

उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद


Featured News