-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने पर जोर, 25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस देश-दुनिया में जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस देश-दुनिया में जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रखा गया है। दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं और वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है। एलोपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी अवध जोन सुधांशु मिश्र ने बताया कि फार्मासिस्ट केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वे मरीजों को दवाओं के सही और सुरक्षित उपयोग, आवश्यक परामर्श तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी फार्मासिस्टों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आम जनजीवन में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में लगातार योगदान दिया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और फार्मासिस्ट संघों की ओर से जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, संगोष्ठियों और सम्मान समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को फार्मासिस्ट समुदाय के अधिकारों, सुरक्षा और पेशेवर दक्षता के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर फार्मासिस्टों के स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान और समाज के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख
उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा
राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद
