Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Anas , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 05:04:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Anas ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 05:04:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद होने के बाद अब मेरठ में भी नकली नोटों का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद होने के बाद अब मेरठ में भी नकली नोटों का मामला सामने आया है। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार रुपये की नकली करेंसी मिली है। बरामद नकली नोट 100 से लेकर 500 रुपये तक के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में सीनियर अधिकारियों द्वारा 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त नोटों की जांच की गई थी। इसी जांच के दौरान नकली नोटों का पता चला। मामले में बैंक प्रबंधक सरताज सिंह ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत दी थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुँचे।

 

 बैंक प्रबंधक के मुताबिक, मंगल पांडेय नगर स्थित शाखा की करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट किन-किन शाखाओं से आए और उन्हें करेंसी चेस्ट तक किस माध्यम से पहुंचाया गया। नकली करेंसी के मामलों की जांच के लिए निर्धारित सिविल लाइन थाने में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 181 और 182 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान नकली नोटों के स्रोत और उनके बैंकिंग चैनल में पहुंचने की जानकारी जुटाई जा रही है।