-
☰
मध्य प्रदेश: जिला पंचायत सीईओ ने तीन परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी को आयोजित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि
विस्तार
मध्य प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी को आयोजित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, गणित के मूल तत्व, गृह प्रबंधन, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विषयों के प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में कुल 76 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष तथा कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु विभिन्न उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव ने जे.एस. पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय तथा गंगा पब्लिक स्कूल, मुरैना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा व्यवस्था स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण पाई गई।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर