-
☰
मध्य प्रदेश: राणापुर में धूमधाम से मनाई गई ईद, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: झाबुआ के राणापुर नगर में शनिवार को ईद मनाई गई जिसमें मुस्लिम समाज जन सुबह 8, 30बजे जामा मस्जिद पर एकत्रित होकर ईदगाह के लिए रवाना हुवे
ईद की नमाज़ के लिए सभी समाज जन
विस्तार
मध्य प्रदेश: झाबुआ के राणापुर नगर में शनिवार को ईद मनाई गई जिसमें मुस्लिम समाज जन सुबह 8, 30बजे जामा मस्जिद पर एकत्रित होकर ईदगाह के लिए रवाना हुवे ईद-उल-फितर का यह पावन त्योहार प्रेम, भाईचारे, क्षमा और मानवता का संदेश देता है। यह रमजान का महीना आत्म-अनुशासन, त्याग और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। भाईचारे का उत्सव: यह त्योहार हमें सिखाता है कि समाज में आपसी प्यार और विश्वास को कैसे बनाए रखें। इस ईद पर मुस्लिम समाज ने अमन-चैन और सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया दया और उदारता ईद हमें जरूरतमंदों की मदद करने और अपनी खुशियों में उन्हें शामिल करने की प्रेरणा देती है। सदर सलमान निजामी ने कहा हम एकता बनाए रखने की भावना: के साथ कामना करते हैं कि यह मुबारक दिन हर चेहरे पर हमेशा मुस्कान और शांति लेकर आए।
ईद की नमाज़ के लिए सभी समाज जन ओर नन्हें बच्चे ईद की खुशी में मुस्कुराते खिल खिलाते हुवे अलग अलग परिवेश में नज़र आए ईद की नमाज़ अदा करने के लिए मुफ़्ती गुलाम साबिर साहब व वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में जामा मस्जिद बस स्टेंड एम जी रोड होते हुवे झाबुआ रोड स्थित ईदगाह पर सभी मुस्लिम समाज जन के पहुंचने पर मुफ्ती गुलाम साबिर साहब ने ईद की नमाज़ अदा करवाई फ़िर पैगम्बर ए इस्लाम नबी ए करीम सल्लाहू अलैहि वसल्लम को सलाम पेश कर दुआ की गई जिसके बाद समाज जन ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई देकर सिर ख़ुरमा सेवइयां खिला कर मुँह मीठा किया गया।
उत्तर प्रदेश: मेरठ में गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी मैसेज का आरोप, बिना सिलेंडर भेजे भेजे जा रहे SMS
मध्य प्रदेश: 11 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या पर सत्ता-विपक्ष दोनों की चुप्पी, गिरफ्तारी अब तक नहीं
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 10,020 रुपये बरामद
राजस्थान: बानसूर में गैस सप्लाई ठप, 15 दिन से उपभोक्ता परेशान
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अधिवक्ताओं की हुई जांच