Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अधिवक्ताओं की हुई जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 24/03/2026 10:03:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 24/03/2026 10:03:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23.03.2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद एवं मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बार एसोसिएशन के सभागार में किया गया |

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23.03.2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद एवं मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बार एसोसिएशन के सभागार में किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डॉक्टर कुलदीप सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया | इस अवसर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अपने क्लाइंट से सिर्फ मुकदमे की फाइल नहीं लेते बल्कि उनकी परेशानियां भी लेते है ऐसे में मेदांता हॉस्पिटल जैसे विश्वस्तरीय हॉस्पिटल का चिकित्सा शिविर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जी की एक अच्छी पहल है मेदांता उत्तर भारत का एक ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें पच्चीस प्रतिशत मरीज विदेशों से अपना इलाज कराने आते है . बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा की हमारा प्रयास है कि हम समय- समय पर चिकित्सा शिविर के माध्यम से अधिवक्ताओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भविष्य होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाया जा सके | उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  संजीव बेलवाल ने बार एसोसिएशन के द्वारा अपने सदस्यों के लिये निःशुल्क चिकित्सीय परीक्षण शिविर लगाने की सराहना की। 

मेदांता हॉस्पिटल के डॉ भव्य ने कहा कि सभी के लिये जरूरी है कि वह समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें| बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल की टीम द्वारा अधिवक्ताओं का बीएमडी,बीपी,शुगर, और ह्रदय सम्बन्धी विकारों की जांच की गई | मेदांता से रमन गुप्ता, खुशबु सिंह,  खुशबु यादव,आदित्य दुबे, अमित गुप्ता,गोलू, वसीम के द्वारा चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई| इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल , पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, अशकार हुसैन, नासिर हुसैन, नीतू सिंह, पुष्प यादव, अंजार हुसैन, अजय बंसल, आवरण अग्रवाल, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी., रमापंत पांडेय,आशीष उपाध्याय, सचिन कुमार, श्रीकांत उपाध्याय, ए.एम. खान, धर्मेंद्र कुमार, अजय पाल आदि अधिवक्ता-गण मौजूद रहे।